3 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

प्यार में पागल लड़की पहुंच गई प्रेमी के घर, फिर रची गई ऐसी साजिश कि सुनकर रोंगटे खड़े हो जाएंगे

प्रेमी से मिलने के लिए उसके घर पहुंच गई लड़की, फिर जो हुआ उसपर यकीन करना मुश्किल।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Kaushlendra Pathak

•

Updated: 14 May 2018, 7:43 PM IST

murder

नई दिल्ली। बिहार के मधेपुरा में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि एक लड़की प्यार में इस तरह पागल हो गई कि वो अपने प्रेमी की जुदाई बर्दाश्त नहीं कर सकी। शादी का इरादे लिए वो लड़के के घर पहुंच गई। लेकिन, वहां जो उसके साथ हुआ सुनकर आपके रोंगटे खड़े हो जाएंगे। लड़की को वहां प्यार तो नहीं मिला, लेकिन मौत की सजा जरूर मिल गई। हत्या कर डेड बॉडी को पेड़ से लटकाया...

जानकारी के मुताबिक, मधेपुरा के चौसा थानाक्षेत्र स्थित रसलपुर धुरिया पंचायत में एक लड़की की हत्या कर उसकी डेड बॉडी को पेड़ से लटका दिया गया। हालांकि, इस वारादात को दबाने की कोशिश की गई लेकिन पुलिस ने इसका खुलासा कर दिया। पुलिस ने बताया कि रमा (काल्पनिक नाम) और गांव के ही रहनेवाला दीपक के बीच बेहद प्यार था। लेकिन, रमा दीपक की जुदाई नहीं बर्दाश्त कर सकी और उससे शादी करने के लिए उसके घर पहुंच गई। पहले तो घरवालों को समझ में नहीं आया, लेकिन जल्द ही मामले का खुलासा हो गया। मामले का खुलासा होते ही गांव में पंचायत बुलाई गई। जहां दोनों की शादी कराने का फैसला किया गया। हालांकि, पंचायत में कहा गया कि शादी से पहले रमा अपने घर चली जाए। लेकिन, रमा नहीं मानी और दीपक के साथ ही रहने की जिद पर अड़ गई।

दीपक के परिजन ने घर में कर दी लड़की की हत्या

पुलिस ने बताया कि दूसरी बार जब रमा दीपक के घर में रहने के लिए आई, तो इस संगीन वारदात की प्लानिंग की गई। घर में ही उसकी हत्या कर दी गई और इसे आत्महत्या करार देने के लिए लाश को बाहर पेड़ से लटका दिया गया। वहीं, गांव वालों ने जब लाश को देखा तो उनके होश उड़ गए। मामला पुलिस तक पहुंचा। जब छानबीन की गई तो सारी सच्चाई सामने आ गई और पता चला कि दीपक के घरवालों ने ही इस संगीन वारदात को अंजाम दिया है। पुलिस ने खुलासा किया कि प्रेमिका रमा की हत्या को आत्महत्या का रूप देने के लिए प्रेमी दीपक के परिजनों ने शव को एक पेड़ से लटका दिया। वहीं, अब पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो महिला समेत प्रेमी के 5 परिजनों को गिरफ्तार कर लिया है। इसमें प्रेमी दीपक के पिता महेंद्र मंडल, मां शीला देवी, फूफा रामदेव मंडल, बुआ रेणी देवी तथा कुंदन मंडल शामिल हैं। कांड में शामिल प्रेमी दीपक कुमार समेत तीन आरोपी अभी फरार हैं। जिनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है।