28 अक्टूबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Maharashtra : महेश मांजरेकर के खिलाफ पुणे में केस दर्ज, एक व्यक्ति की पिटाई का लगा आरोप

पुणे रोड रेज मामले में मांजरेकर के खिलाफ केस दर्ज। एक व्यक्ति की पिटाई करने का लगा आरोप।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Dhirendra Kumar Mishra

•

Updated: 17 Jan 2021, 9:56 AM IST

mahesh manjreka

यवत थाना पुलिस इस मामले की जांच कर रही है।

नई दिल्लीं। महाराष्ट्र के पुणे जिले के यवत थाना पुलिस ने अभिनेता महेश मांजरेकर के खिलाफ रोज रेड का मामला दर्ज किया है। शिकायत के आधार पर यवत थाना पुलिस ने उनके खिलाफ मारपीट का मामला दर्ज किया है। अभिनेता महेश मांजरेकर पर पुलिस ने एक व्यक्ति को थप्पड़ मारने और गाली देने से जुड़ी भारतीय दंड संहिता की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। पुणे में रोडरेज की ये घटना 15 जनवरी को हुई थी। फिलहाल इस मामले की जांच यवत थाना पुलिस कर रही है।

बता दें कि महेश मांजरेकर ने मुंबई पुलिस में अगस्त, 2020 में शिकायत दर्ज कराई थी कि अबु सलेम गिरोह का सदस्य होने का दावा करते हुए एक व्यक्ति उन्हें संदेश भेजकर 35 करोड़ रुपये देने को कहा है। एक अधिकारी ने बताया कि इस संबंध में मामला दर्ज कर लिया गया है। मुंबई पुलिस की एंटी एक्सटॉर्शन सेल को इस मामले की जांच सौंपी गई थी।

इस मामले में महेश मांजरेकर ने आरोप लगाया था कि खुद को 1993 के मुंबई सिलसिलेवार विस्फोट मामले के दोषी अबू सलेम के गिरोह का सदस्य बताते हुए एक अज्ञात व्यक्ति ने उन्हें मोबाइल पर संदेश भेजकर 35 करोड़ रुपए की मांग की है। मामाले की गंभीरता और उगाही से जुड़े होने की वजह से इस मामले को एक्सटॉर्सन सेल को जांच के लिए भेज दिया गया था।