नई दिल्ली। पश्चिम बंगाल में सत्तारूढ़ टीएमसी और भाजपा कार्यकर्ताओं के बीच जारी हिंसक झड़पों को लेकर तनातनी जारी है। इस मामले में केंद्र सरकार ने राज्य सरकार से हिंसक घटनाओं को लेकर विस्तृत रिपोर्ट सौंपने का निर्देश दिया था। ममता बनर्जी की सरकार ने केन्द्र को पत्र लिखकर जानकारी दी है कि राज्य में लोकसभा चुनाव के बाद झड़प की छिटपुट घटनाएं हुई हैं, लेकिन स्थिति नियंत्रण में है।