रिश्ता तय होने के बाद घर में शादी की तैयारी शुरू हो गई। लेकिन, लेकिन 31 जुलाई की रात आरोपि सोनू अचानक घर से फरार हो गया और शादी पर नहीं पहुंचा। पीड़िता दुल्हन के जोड़े में इंताजर कर रही थी, लेकिन सोनू धोखा देकर गायब हो गया। जैसे ही यह खबर लड़की के घरवालों को मिली, घर में मातम पसर गया। हालांकि, बाद में सोनू के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई गई। वहीं, शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने सोनू की गिरफ्तारी के लिए छानबीन शुरू कर दी है। इधर, धोखा मिलने के बाद दुल्हन की हालत काफी खराब है।