जानकारी के मुताबिक, मानगो की रहनेवाली एक महिला की शादी साल 2012 में बिहार के रहनेवाले फसी अहमद से हुई थी। शादी के बाद उसका पति कुवैत चला गया। लेकिन, इसी बीच खुलासा हुआ कि उसका पति, पिता नहीं बन सकता है। इसलिए, महिला ससुरालवालों और मायकों वालों के साथ मिलकर तलाक लेने का फैसला लिया। सबकी सहमति से सात अक्टूबर, 2017 को दोनों का तलाक हो गया। इसके बाद वो अपने मायके में ही रहने लगी।