
पत्नी के सामने ही दूसरी महिला के साथ बनाता रहा संबंध, फिर एक दिन ऐसी सच्चाई आई सामने कि...
नई दिल्ली। झारखंड के पूर्वी सिंहभूम में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि यहां एक शख्स अपनी पत्नी की सहमति के साथ दूसरी महिला से संबंध बनाता रहा। इतना ही नहीं दोनों की शादी की भी बात चल रही थी। फिर एक दिन महिला प्रेग्नेंट हो गई तो उसका गर्भपता भी कराया गया और जब शादी की बात दोहराई गई तो दहेज की बात सामने लाकर रिश्ता खत्म कर दिया गया। अब महिला ने आरोप लगाया है कि शादी का झांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म किया गया है।
तलाकशुदा थी महिला
जानकारी के मुताबिक, मानगो की रहनेवाली एक महिला की शादी साल 2012 में बिहार के रहनेवाले फसी अहमद से हुई थी। शादी के बाद उसका पति कुवैत चला गया। लेकिन, इसी बीच खुलासा हुआ कि उसका पति, पिता नहीं बन सकता है। इसलिए, महिला ससुरालवालों और मायकों वालों के साथ मिलकर तलाक लेने का फैसला लिया। सबकी सहमति से सात अक्टूबर, 2017 को दोनों का तलाक हो गया। इसके बाद वो अपने मायके में ही रहने लगी।
फ्लैट में रहनेवाले युवक से बढ़ी नजदीकियां
महिला का कहना है कि मो. जावेद नामक शख्स उसी के फ्लैट में रहता था। वो पहले से शादीशुदा था और अपने मां-बाप के साथ ही रहता था। महिला ने बताया कि तलाक नामा पेपर जावेद ने भी साइन किया था और धीरे-धीरे उसके परिवार से उसने नजदीकियां बढ़ानी शुरू कर दी। उसने पीड़ित महिला और उसके परिवारवालों के सामने शादी का प्रस्ताव भी रखा। जिसे सब लोग खुशी-खुशी मान गए।
हैदराबाद ले जाकर पहली बार बनाया संबंध
पीड़ित महिला ने बताया कि निकाह के लिए सबने सहमति दे दी। कुछ दिन बाद जावेद पीड़ित महिला, उसकी मां और भाई-बहन को लेकर हैदराबाद घुमाने ले गया। महिला ने बताया कि हमलोग पांच दिन हैदराबाद में रहें। उसी दौरान जावेद ने जल्द शादी करने की बात कहकर मेरे साथ संबंध बनाए। इसके बाद हमलोग कोलकाता लौट गए।
पत्नी के सामने भी बनाया संबंध
महिला ने बताया कि इसके बाद जब तब मौका मिलते ही जावेद उसके साथ संबंध बनाने लगा। महिला के मुताबिक, जावेद की पत्नी ने कई हमदोनों को हमबिस्त होते हुए देखा। लेकिन, उसने कभी आपत्ति नहीं जताई। मई, 2018 में वो गर्भवती हो गई तो उसने जावेद से शादी की बात की। लेकिन, वो मजबूरियां बताते हुए बाद में शादी करने का आश्वासन दिया और उसे गर्भ निरोधक गोली खिला दी। इसके उसे हॉस्पिटल में भी भर्ती कराया।
शादी के लिए पांच लाख रुपए की डिमांड
महिला ने बताया कि कुछ समय बाद उसके पिता सउदी अरब से वापस आए और शादी की बात की। लेकिन, जावेद के घरवालों ने शादी के लिए पांच लाख रुपए दहेज का डिमांड कर दिया। इतना ही नहीं बीते 16 अगस्त को जावेद ने फिर महिला से संबंध बनाए और यह कहते हुए शादी से इनकार कर दिया कि जब तक दहेज नहीं मिलेगा तब तक शादी नहीं हो सकती है। अब महिला ने आरोप लगाया है कि शादी का झांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म किया गया है।
Published on:
18 Aug 2018 06:20 pm
बड़ी खबरें
View Allक्राइम
ट्रेंडिंग
