नई दिल्ली। राजधानी में एक चौंकाने वाली घटना में सामने आई है। रविवार को नई दिल्ली के कबूल नगर इलाके में दो बाइक सवार हमलावरों ने 55 वर्षीय व्यक्ति की गोली मारकर हत्या कर दी। मृतक की पहचान राकेश जैन के रूप में हुई। बदमाशों ने पहले राकेश की हत्या कर दी, इसके बाद उनके पास से लगभग 3 लाख रुपए नकद लेकर स्कूटी से फरार हो गए।