कोलकाता। अदालती लड़ाई के बाद पश्चिम बंगाल के 20 जिलों में कड़ी सुरक्षा के बीच सुबह सात बजे से पंचायत चुनाव के लिए मतदान जारी है। कई इलाकों में बमबारी, मारपीट, मतदान पेटी जलाने जैसी हिंसक घटनाएं हुई हैं। कूचबिहार में ममता सरकार के मंत्री रबींद्र नाथ घोष ने पोलिंग बूथ पर भाजपा समर्थक को थप्पड़ मारा तो उत्तरी 24 परगना में बीती रात सीपीएम का एक कार्यकर्ता और उसकी पत्नी को घर में जिंदा जला दिया गया। सीपीएम ने इस हमले के पीछे भी टीएमसी का हाथ बताया है। हिंसक घटनाओं में अभी तक छह लोगों की मौत हुई है।