सिर्फ पार्टी नहीं हर दिन होती है नियमों की अनदेखी
गौरतलब है कि इस जेल में पार्टी की जानकारी बेशक अभी सामने आई हो, लेकिन इसके अलावा भी वहां कई मौकों पर जेल के नियमों की जमकर धज्जियां उड़ाई जाती हैं। रात में जेल के कैदियों को 9-9:30 बजे तक वॉर्ड और बैरकों में बंद करने का नियम है, लेकिन ये कैदी इसके बाद भी अपने-अपने वॉर्डों से बाहर निकलते हैं और जेल के अंदर बने पार्क में रात 11-11:30 बजे तक घूमते फिरते हैं। यही नहीं इस बात की जानकारी उस जेल के लगभग हर कैदी और वहां तैनात अधिकारी जानते हैं, लेकिन फिर भी अभीतक उन्हें रोकने के लिए कोई कार्रवाई नहीं की गई है।