ऐसे हुई थी वारदात
रविवार को भावनगर एसपी प्रवीण मल ने एक मीडिया हाउस को बताया कि प्रदीप, आरोपी थालीशा की पत्नी को परेशान कर रहा था। पुलिस ने बताया कि इस पर उस महिला ने अपने पति से शिकायत किया और उसे सुझाव दिया कि वे पुलिस से संपर्क करें। हालांकि, उसके पति ने उसकी बात नहीं मानी थी।
पुलिस ने आगे बताया कि, 29 मार्च को, थालीशा ने प्रदीप घोड़े पर आते हुए देखा था। उसने उसे रोककर पूछा कि वह उसकी पत्नी को परेशान क्यों कर रहा था। जिसके बात दोनों में कहासुनी हो गई और दोनों में मारपीट हो गई।
एसपी ने कहा, 'पुलिस ने पहले आरोपी की बात पर भरोसा नहीं किया, लेकिन हत्या के समय उसके मोबाइल फोन की लोकेशन से उसके वहां होने की पुष्टि हुई।' एसपी ने कहा, हमारी जांच से पता चलता है कि घोड़े के मालिक होने या सवारी करने के लिए प्रदीप की हत्या नहीं हुई थी, बल्कि एक विवाहित महिला को परेशान करने के लिए उसकी हत्या की गई थी।