10 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

“मोतीहारी सेंट्रल जेल” में पुलिस की विशेष टीम ने की “छापेमारी”,मिले चौका देने वाले प्रतिबंधित सामान!

मोतीहारी सेंट्रल जेल में सजा काट रहे अपराधियों में तब हड़कंप मच गया जब पुलिस प्रशासन की ओर से.....
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

पटना

•

image

Prateek Saini

•

Updated: 10 May 2018, 3:11 PM IST

jail

jail

(मोतीहारी/बिहार): मोतीहारी सेंट्रल जेल में सजा काट रहे अपराधियों में गुरूवार सुबह हड़कंप मच गया। केंद्रीय कारागृह से अपराधियोें की ओर से बाहर फोन करने की गुप्त सूचना मिलने पर सदर एसडीओ व डीएसपी के नेतृत्व वाली विशेष टीम ने छापेमारी की। इस कार्रवाई के दौरान पुलिस को जेल से मोबाइल व सीम कार्ड जैसी चीजें मिली जो जेल में प्रतिबंधित है।

जेल में की गई अचानक छापेमारी

गुरूवार सुबह पुलिस की विशेष टीम ने मोतीहारी सेंट्रल जेल के सभी वार्डों की सघन तलाशी ली। इसी बीच जेल के वार्ड 15A से पुलिस को कुछ ऐसा सामान मिला जिससे जेल प्रशासन की सुरक्षा व्यवस्था की पोल खुल गई। मिली जानकारी के अनुसार छापेमारी कर रही टीम को वार्ड 15A से चार मोबाइल फोन, एक सीम कार्ड व एक चार्जर मिला। पुलिस ने इन सभी को बरामद कर लिया है। इस बाबत नगर थाने में प्राथमिकी दर्ज करने की तैयारी की जा रही है।

पुलिस को सूचना मिलने पर विशेष टीम का गठन किया गया

जेल से अपराधियों की ओर से फोन करने की सूचना डीजीपी को मिली थी। सूचना मिलने के बाद बिना देर किए सदर एसडीओ व डीएसपी के नेतृत्व मेें एक विशेष टीम का गठन किया और जेल में अचानक छापेमारी की गई।

मोतीहारी सेंट्रल जेल में बंद है कई कुख्यात अपराधी

मोतीहारी केंद्रीय कारागृह में बिहार के कई जिलों में संगीन अपराधों को अंजाम देने वाले बदमाश सजा काट रहे है। ऐसे में यहां से मोबाइल व सीम कार्ड जैसे प्रतिबंधित सामानों का मिलना चिंता का विषय है। बहुत दिनों से यह सूचना भी मिल रही थी कि जेल में बंद बदमाश फोन कर बाहर आतंक फैला रहे है। ऐसे में पुलिस की ओर से त्वरित कार्रवाई कर प्रतिबंधित सामग्री को बरामद करना अपराधों पर लगाम लगाने में कारगर साबित होगा।

यह भी पढ़े: बारामूला में पकड़े गए लश्कर के आतंकी का कबूलनामा, भारतीय फौज ने दी मुझे नई जिंदगी