यह मामला मधुबनी जिले के बूबरही थाना क्षेत्र के बेल नवटोली गांव का है। मिली जानकारी के अनुसार बुधवार के दिन गांव की सात बच्चियां स्कूल से आने के बाद भैंसों को चराने के लिए गांव के तालाब पर चली गई। इसी दौरान बच्चियां नहाने के लिए तालाब में उतरी। नहाते-नहाते यह सभी गहराई में चली गई। इसी बीच डूबने से पांच बच्चियों की मौत हो गई जबकि तालाब में डूबी 2 अन्य बच्चियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। इस हादसे में जान गंवाने वाली पांच बच्चियों में तीन एक परिवार से थी एक भांजी थी और 1 बच्ची अन्य परिवार की थी।