इन सुविधाओं से लैस है नया मार्ग
बताया जा रहा है कि इस मार्ग के खुलने से श्रद्धालुओं में खुशी की लहर है, क्योंकि इससे उन्हें राहत मिलने की उम्मीद है। जानकारी के अनुसार इस रास्ते पर घोड़े नहीं चलेगे, जिससे कदम-कदम पर लगने वाले जाम से श्रद्धालुओं को आजादी मिलेगी। बता दें कि पारंपरिक मार्ग में लोगों को भवन पहुंचने तक ऐसी दिक्कत का सामना करना पड़ता था। इसके साथ ही श्राइन बोर्ड द्वारा ने ताराकोट मार्ग पर दो मॉर्डन रेस्टोरेन्ट और 4 जलपान केंद्र की भी व्यवस्था की गई है। इसका संचालन एक निजी कंपनी कंट्री इन एंड सुईट के तरफ से किया जाएगा।