जिला स्तरीय समीक्षा बैठक में अधिकारी और जनप्रतिनिधियों के सामने महिला विधायक के साथ हुई अभद्रता के मामले को लेकर भाजपा में हड़कंप मचा हुआ है। भाजपा के दो विधायकों के आपस में उलझने के इस मामले से सियासत गर्मा गई है। पार्टी के सह संगठन महामंत्री वी सतीश, प्रदेश संगठन महामंत्री चंद्रशेखर और प्रदेश संयोजक अविनाश राय खन्ना ने रविवार को विधायक चंद्रकांता मेघवाल को फोन करके घटनाक्रम की जानकारी ली।