3 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

आसरा गृह कांड : मनीषा दयाल को चौंकाने वाला बयान, बोली- अगर मेरा मुंह खुला तो….

मनीषा दयाल ने पुलिस कस्टडी में दिखाए ऐसे तेवर कि पुलिस भी रह गई सन्न।  
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Kaushlendra Pathak

•

Updated: 16 Aug 2018, 3:46 PM IST

manisha

आसरा गृह कांड : मनीषा दयाल को चौंकाने वाला बयान, बोली- अगर मेरा मुंह खुला तो....

नई दिल्ली। बिहार के आसरा गृह कांड से चर्चा में आई हाई प्रोफाइल महिला मनीषा दयाल के बारे में अब तक कई खुलासे हो चुके हैं। फिलहाल, मनीषा पुलिस कस्टडी में है। लेकिन, इसके तेवर अब भी कम नहीं है। दरअसल, पूछताछ के दौरान मनीषा पुलिस पर ही भड़क गई और कहा कि मुझसे ज्यादा सवाल मत पूछिए। नहीं तो कोई नहीं बचेगा।

पुलिस कस्टडी में मनीषा दयाल ने दिखाए ऐसे तेवर

दरअसल, मंगलवार को पुलिस ने मनीष दयाल से काफी देर तक पूछताछ की। शुरुआत में मनीषा चुपचाप बैठी रही। लेकिन, बीच में एक महिला पुलिसकर्मी ने कहा कि आप इशारों में बात न करें। साफ-साफ बोलें ताकि जवाब स्पष्ट मिल सके। यह बात सुनकर मनीषा गुस्से में आ गई और अचानक खड़ी हो गई। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, मनीषा ने कहा कि ज्यादा सवाल मत पूछिए। अगर मैंने मुंह खोला तो कोई नहीं बचेगा। उसने कहा कि मुझे पता है, कौन क्या है? एक-एक की पोल...इससे पहले की आगे और मनीषा कुछ बोलती वहां बैठा दूसरा आरोपी ने उसे चुप रहने के लिए कहा। वो मनीषा को बार-बार धैर्य रखने और ज्यादा न बोलने के लिए कह रहा था। मनीषा दयाल के इस तेवर को देखकर पुलिस भी हैरान रह गई।

हाई प्रोफाइल लोगों से मनीषा दयाल का रिश्ता

गौरतलब है कि आसरा होम में दो लड़कियों की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत के मामले में मनीषा दयाल और उसके साथी चिरंतन को गिरफ्तार किया गया है। लेकिन, अब इस मामले की एक-एक कड़ी पुलिस ने खोलनी शुरू कर दी है। पता चला है कि इसके तार अब समाज कल्याण विभाग और स्थानीय नेताओं से लेकर ब्यूरोक्रेसी तक जुड़ गए हैं और इसकी केवल एक वजह है-वो है हुस्न के मायाजाल में फंसाने वाली हाई प्रोफाइल सुंदरी मनीषा दयाल। फिलहाल, पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है और इसमें शामिल लोगों का सच जानने की कोशिश कर रही है।