धार्मिक आयोजन के खुलासे के बाद देशभर में हड़कंप मच गया। दिल्ली सरकार, पुलिस और WHO की टीम ने आनन-फानन में इस इमारत में रुके लोगों को बाहर निकाला। उसके बाद सरकार ने कुछ सदस्यों को दिल्ली के LNJP अस्पताल में भर्ती कराया। जहां तमिलनाडु के एक शख्स की मौत हो गई। इसके अलावा 24 जमाती सदस्यों में कोरोना पॉजिटिव पाया गया। वहीं कई लोगों में कोरोना के लक्षण पाए गए।