रिपोर्ट में कहा गया है कि उसके सिर और हिप्स और प्राइवेट पार्ट (Private Part Injured) से काफी खून बहर रहा था। बच्ची पर कैंची से हमला किया गया है। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी फरार हो गए। वहीं, गंभीर हालत में लड़की घिसटते हुए पड़ोसी के दरवाजे तक पहुंची। लोगों ने जब लड़की की हालत देखी तो सन्न रह गए। वहीं, लड़की तुरंत बेहोश हो गई। इसके बाद घटना की सूनचा पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और लड़की को हॉस्पिटल (Hospital) ले जाया गया। संजय गांधी हॉस्पिटल ( Sanjay Gandhi Hospital ) में प्राथमिक उपचार के बाद पीड़ित को AIIMS रेफर कर दिया गया। जहां उसका इलाज चल रहा है, लेकिन स्थित नाजुक बनी हुई है। इधर, पुलिस ने हत्या की कोशिश और पोक्सो एक्ट ( Pocso Act ) के तहत मुकदमा दर्ज ( FIR ) कर घटना की छानबीन शुरू कर दी है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। पुलिस को शक है कि इस वारदात को अंजाम देने वाले आस-पास के ही हैं। लिहाजा, पुलिस बिल्डिंग में रहने वाले लोगों के बारे में भी जानकारी जुटा रही है। फिलहाल, मेडिकल रिपोर्ट ( Medical Report ) का इंतजार है उसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। लेकिन, इस घटना से इलाके में हड़कंप मचा हुआ है।