26 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

रेवाड़ी के बाद अब दिल्ली में हैवानियत, नाबालिग के साथ रेप कर प्राइवेट पार्ट में डाल दी ऐसी चीज कि…

राजधानी दिल्ली में एक नाबालिग के साथ रेप किया गया है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Kaushlendra Pathak

•

Updated: 18 Sep 2018, 6:56 PM IST

rape

रेवाड़ी के बाद अब दिल्ली में हैवानियत, नाबालिग के साथ रेप कर प्राइवेट पार्ट में डाल दी ऐसी चीज कि...

नई दिल्ली। हरियाणा के रेवाड़ी का मामला अभी शांत भी नहीं हुआ कि देश की राजधानी दिल्ली में एक सनसनीखेज मामला सामने आ गया है। सीमापुरी इलाके में एक नाबालिग के साथ रेप की गई है। इतना ही नहीं आरोपी ने रेप करने के बाद पीड़िता के साथ काफी खौफनाक सलूक किया है। आरोपी ने पीड़िता के प्राइवेट पार्ट्स में भी जबरन कुछ चीजें डालने की कोशिश भी की।

यह है पूरा मामला...

जानकारी के मुताबिक, सीमापुरी इलाके में एक नाबालिग के साथ रेप की घटना सामने आई है। आरोपी ने रेप की वारदात को अंजाम देने के बाद पीड़िता के प्राइवेट पार्ट में धारदार वस्तुएं डालने की कोशिश की। हालांकि, इस घटना के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है, जिससे पूछताछ की जा रही है। पुलिस ने बताया कि लड़की को गंभीर चोटें आई, जिसके बाद उसका ऑपरेशन किया गया। वहीं, डॉक्टर्स का कहना है कि लड़की की हालत में सुधार हो रहा है, लेकिन वह काफी दहशत में है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज कर लिया है। पुलिस का यह भी कहना है कि नाबालिग पीड़िता को काउंसलिंग के लिए बाल गृह भेजा जा रहा है।

एक महीने में तीन खौफनाक रेप की वारदात

गौरतलब है कि सितंबर महीने में राजधानी दिल्ली में नाबालिग लड़की के साथ हैवानियत का यह तीसरा मामला है। बीते हफ्ते भी दिल्ली में इस तरह के दो मामले सामने आये थे। जिसमें एक तीन साल की बच्ची से बलात्कार का मामला सामने आया था। वहीं न्यू अशोक नगर में 10 साल की बच्ची के साथ यौन हिंसा की गई थी। इन दोनों ही मामले में पुलिस ने आरोपी लोगों के खिलाफ पॉक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज कर लिया है।


यहां आपको बता दें कि रेवाड़ी गैंगरेप ने पूरे देश में सनसनी मचा रखी है। अभी तक पुलिस सभी आरोपियों को गिरफ्तार नहीं कर सकी है। ऐसे में दिल्ली में घटी इस घटना से कई सवाल उठते हैं।