उन्होंने बताया कि बच्ची के परिजनों के मुताबिक, बच्ची रविवार रात भोजन के बाद पड़ोस में टीवी देखने के लिए निकली थी। देर रात जब वह घर नहीं लौटी, तो परिवार उसकी तलाश करने लगे। सोमवार सुबह ग्रामीणों ने बिशनपुर चौक स्थित एक पान की दुकान के नीचे बच्ची का खून से लथपथ अर्धनग्न शव पड़े होने की सूचना दी।