6 अक्टूबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

फिर सामने आई भीड़ की हिंसा, बच्‍चा चोरी के आरोप में दो महिलाओं की जमकर पिटाई

दिल्ली में भीड़ ने की दो महिलाओं की पिटाई बच्चा चोरी के आरोप में दोनों महिला को पीटा पुलिस ने अपहरण का केस दर्ज कर किया गिरफ्तार
less than 1 minute read
Google source verification

•

image

Shiwani Singh

•

Sep 08, 2019

नई दिल्ली। लाख कोशिशों के बाद भी मॉब लिंचिंग (Mob Lynching) का मामला थमने का नाम नहीं ले रहा। आए दिन गुस्साई भीड़ के हाथ किसी ना किसी के पीटने की ख़बर आती है। ऐसा ही कुछ हुआ दिल्ली के ओखला में। यहां दो महिलाओं को बच्चा चोरी के शक में भीड़ ने जमकर पीट डाला।

यह भी पढ़ें-दिल्ली: दुकान के ट्रायल रूम में CCTV कैमरा, महिलाओं को कपड़े बदलते लाइव देखते थे मालिक-कर्मचारी

बता दें कि यह घटना ओखला के संजय कॉलोनी की है। यहां के रहने वाले एक शख्स ने दो महिलाओं पर आरोप लगाया कि उन्होंने उनके ढाई साल के बच्चे को चुरा लिया है। बच्चा चोरी करते समय उनकी नजर इन दोनों महिलाओं पर पड़ गई थी। अपने बच्चे का अपहरण होता देख पिता ने शोर मचाना शुरू कर दिया। जिसके बाद वहां भीड़ इकट्ठा हो गई। भीड़ ने महिला की जमकर धुनाई कर दी।

जानकारी के बाद पहुंची पुलिस ने पिता की शिकायत के आधार पर दोनों महिलाओं पर अपहरण का केस दर्ज कर लिया है। वहीं, दोनों महिलाओं ने सफाई देते हुए बताया कि वे बच्चा चोर नहीं हैं।

यह भी पढ़ें-दिल्ली पुलिस ने शेहला रशीद के खिलाफ दर्ज किया देशद्रोह का केस, देखें VIDEO

डीसीपी चिन्मय विस्वाल ने इस मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि दोनों आरोपी महिलाओं को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस के मुताबिक दोनों महिला एनटीपीसी बदरपुर कालोनी की रहने वाली हैं। फिलहाल महिलाओं से इस बारे में पूछताछ जारी है। जांच के बाद ही मामला साफ हो पाएगा।