पोकेमॉन गो: लोग अपने आसपास की दुनिया से बेखबर स्मार्टफोन लिए पोकेमॉन को ढूंढ़ते रहते हैं। इस गेम का नशा इस कदर हावी होता जा रहा है कि इसे खेलने वाले कई बार किसी वाहन, खंभे या किसी और चीज से टकराकर गंभीर दुर्घटना का शिकार हो जाते हैं। गेम लॉन्च होने के कुछ ही दिन बाद एक ट्रक चालक पोकेमॉन खेलते हुए गाड़ी चला रहा था, जिसकी वजह से ट्रक पर नियंत्रण खोने से उसी मौत हो गई। पूरी दुनिया में इस गेम की वजह से कई लोगों की मौत हो चुकी है।