अब तक 20 लोगों का बयान हुआ दर्ज
वसई-विरार पुलिस ने इस मर्डर केस में लगातार बयान दर्ज किए हैं। डिप्टी कमिश्नर जयंत बाजबले ने जानकारी दी है कि चीजों की बरामदगी की प्रक्रिया चल रही है। अब तक 20 लोगों के बयान दर्ज किए जा चुके हैं। मृतका और उसके करीबियों के डीएनए नमूने लिए गए हैं, ताकि इनका मिलना किया जा सके। आरोपी और पीड़ित के चैट और कॉल रिकॉर्ड की भी जांच की जा रही है।
बहनों को सौंपे गए शरीर के अवशेष
पुलिस अधिकारी ने कहा कि सरस्वती वैद्य की बहनों को सोमवार को उसके अवशेष सौंप दिए गए, जिनका अंतिम संस्कार कर दिया गया। पुलिस का मानना है कि सरस्वती की हत्या 4 जून को हुई थी, जिसका पता 7 जून को तब चला जब पड़ोसियों ने फ्लैट से बदबू आने की शिकायत की।