29 सितंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

मुंगेर में फिर बवालः गोलीकांड पर गुस्साई भीड़ ने फूंका थाना, EC ने तत्काल हटाए DM और SP

Bihar Election मुंगेर में गोलीकांड के बाद गुस्साई भीड़ ने थाने में लगाई आग Election Commission ने बड़ी कार्रवाई करते हुए डीएम और एसपी को हटाया
less than 1 minute read
Google source verification
Munger Violence

मुंगेर में फिर मचा बवाल

नई दिल्ली। मुंगेर ( Munger Violence ) में दुर्गा प्रतिमा विसर्जन को लेकर हुए बवाल थमने का नाम नहीं ले रहा है। गुरुवार एक बार फिर इस गोलीकांड की गूंज सुनाई दी। गुस्साए लोगों ने गुरुवार को हुए उग्र प्रदर्शन के बाद थाने में आग लगा दी। इस हिंसक घटना के बाद निर्वाचन आयोग भी हरकत में आया है बड़ी कार्यवाही करते हुए मुंगेर के डीएम और एसपी को तुरंत हटाने के निर्देश दे डाले। यही नहीं मगध प्रमंडल के कमिश्‍नर को मामले की जांच सौंपी गई है। साथ ही सात दिनों में रिपोर्ट सौंपने को कहा गया है।

गुजरात के पूर्व सीएम केशुभाई पटेल के निधन पर भावुक हुए पीएम मोदी, ट्वीट कर कही ये बात

बंद रहे शहरभर के बाजार
प्रतिमा विसर्जन के दौरान युवकों पर लाठीचार्ज और गोली कांड में युवक की मौत के विरोध में गुरुवार को शहर भर के बाजार बंद रहे। इस दौरान हुए उग्र प्रदर्शन में कई सरकारी गाड़ियों को आग के हवाले कर दिया गया था।
बंद की अपील के बीच घटना के विरोध में शहर में प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शन कर रहे युवाओं का हुजूम पूरब सराय थाने पहुंचा। थाने के सामने खड़ी गाड़ी को आग के हवाले कर दिया गया। इसके बाद मौके पर अतिरिक्त पुलिस फोर्स भेजा गया।

बड़ी खबरें

View All

क्राइम

ट्रेंडिंग