वहीं, इससे पहले इस केस में अदालत ने मीडिया को रिपोर्टिंग करते समय सावधानी बरतने को कहा। न्यायमूर्ती मदन भीमराव लोकुर और न्यायमूर्ति दीपक गुप्ता की पीठ ने पटना उच्च न्यायालय के मामले में मीडिया रिपोर्टिंग पर प्रतिबंध लगाने के आदेश को निष्प्रभावी बना दिया। सुप्रीम कोर्ट ने स्पष्ट करते हुए कहा था कि इस मामले में पूरी तरह से प्रतिबंध तो नहीं लगाया जा सकता, लेकिन मीडिया को रिपोर्टिंग के दौरान सावधानी बरतनी चाहिए। बता दें कि इससे पहले पटना उच्च न्यायालय इस मामले की निगरानी कर रही थी और मीडिया कवरेज पर रोक लगाई थी।