27 अक्टूबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

मुजफ्फरपुर रेपः मास्टरमाइंड की ‘गुफा’ में मिला कंडोम, पॉर्न सीडी और शक्तिवर्धक दवाओं का जखीरा

सीबीआई की टीम ने मुजफ्फरपुर शेल्टर होम रेप कांड के मुख्य आरोपी ब्रजेश ठाकुर के अखबार प्रात: कमल के पटना स्थित दफ्तर की भी तलाशी ली। यहां से जांच टीम को हैरान करने वाली चीजे मिली।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Chandra Prakash Chourasia

•

Updated: 18 Aug 2018, 3:39 PM IST

Brajesh Thakur

मुजफ्फरपुर रेपः मास्टरमाइंड की 'गुफा' में मिले कंडोम, पॉर्न सीडी और शक्तिवर्धक दवाओं का जखीरा

नई दिल्ली। बिहार के मुजफ्फरपुर शेल्टर होम रेप कांड को लेकर हर रोज नए खुलासे हो रहे हैं। केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) की टीम बिहार के कई जिलों में छापेमारी के कार्रवाई को अंजाम दे रही है। शुक्रवार को भी सीबीआई ने पूर्व समाज कल्याण मंत्री मंजू वर्मा के आवास सहित बिहार में 12 जगहों पर छापा मारा। सीबीआई की टीम ने शेल्टर होम कांड के मुख्य आरोपी ब्रजेश ठाकुर के अखबार प्रात: कमल के पटना स्थित दफ्तर की भी तलाशी ली। यहां से जांच टीम को हैरान करने वाली चीजे मिली। अखबार के दफ्तर में बने कमरे में एसी समेत अय्याशी की तमात सुख सुविधाएं बरामद हुईं।

अखबार का दफ्तर या अय्याशी का अड्डा

बताया जा रहा है कि सीबीआई को अखबार के दफ्तर में दो खुले कार्टन कंडोम, शक्तिवर्धक दवाएं, सिगरेट की कई डिब्बे मिले हैं। इसके अलावा ब्रजेश ठाकुर के फ्लैट से ब्लू फिल्म की सीडी भी बरामद हुई है। टीम ने पूर्व समाज कल्याण मंत्री और उनके पति चंदेश्वर वर्मा से अलग-अलग पूछताछ की। दिल्ली में एक सीबीआई अधिकारी ने बताया कि इस मामले में मुख्य आरोपी ब्रजेश ठाकुर के दोस्तों के मुजफ्फरपुर, मोतीहारी और बेगूसराय स्थित परिसरों में भी तलाशी ली गई। इसके अलावा मुजफ्फरपुर में सीबीआई ने ठाकुर के होटल और उसके घर सहित उसके मूल गांव में सात ठिकानों पर छापा मारा। ठाकुर के करीबी सुमन साही और मधु के ठिकानों पर भी छापे मारे गए।

यह भी पढ़ें: स्मृति स्थल पर बनेगी समाधि, यूपी की सभी नदियों में विसर्जित होंगी अटल जी की अस्थियां

34 बच्चियों से दुष्कर्म का आरोप

मंजू वर्मा ने इस बात का खुलासा होने के बाद आठ अगस्त को इस्तीफा दे दिया था कि बालिका गृह में 34 नाबालिग लड़कियों के साथ दुष्कर्म करने के मुख्य आरोपी ब्रजेश ठाकुर के उनके पति चंदेश्वर वर्मा के साथ घनिष्ठ संबंध हैं। ठाकुर के एनजीओ द्वारा संचालित बालिका गृह में 34 नाबालिग लड़कियों के साथ दुष्कर्म किया गया था। बालिका गृह को सील कर दिया गया है। ठाकुर मुजफ्फरपुर जेल में है।