ललित के पिता ने मोक्ष प्राप्ति का दिखाया था रास्ता
पुलिस को घर के अंदर से जो रजिस्टर मिला है, उससे ये बात तो लगभग तय मानी जा रही है कि भाटिया परिवार की मौत अंधविश्वास और मोक्ष की प्राप्ति के लिए हुई है और इस सामूहिक आत्महत्या की स्क्रिप्ट परिवार के सबसे छोटे बेटे ललित भाटिया का हाथों लिखी गई थी। ललित के पिता ने ही उसे ये सब करने के लिए गाइड किया था। ललित के पिता सपने में आकर मोक्ष की प्राप्ति का रास्ता बताते थे। जांच टीम सूत्रों के मुताबिक, रजिस्टर में लिखा है, 'पिताजी ने कहा है कि आखिरी समय पर झटका लगेगा, आसमान हिलेगा, धरती हिलेगी, लेकिन तुम घबराना मत, मंत्र जाप तेज कर देना, मैं तुम्हें बचा लूंगा। जब पानी का रंग बदलेगा तब नीचे उतर जाना, एक दूसरे को नीचे उतारने में मदद करना, तुम मरोगे नहीं, बल्कि कुछ बड़ा हासिल करोगे।'