अदालत ने इस मामले में विनय शर्मा, अक्षय ठाकुर, मुकेश सिंह और पवन गुप्ता को डकैती, अपहरण, गलत तरीके से किसी व्यक्ति को कब्जे में लेने, लूट करने या लूट करने की कोशिश के दौरान चोट पहुंचाने और चोरी की गई संपत्ति को बेईमानी से प्राप्त करने की आईपीसी की धाराओं के तहत दोषी ठहराया था।