इस संबंध में निर्भया की ओर से पेश वकील सीमा कुशवाहा (Seema Kushwaha) ने कहा कि अब दोषियों के पास केवल एक ही वैधानिक उपाय बचा है और वह है दया याचिका। उन्होंने कहा, "हम फांसी की तारीख के काफी करीब पहुंच चुके हैं। अब उन्हें किसी से भी राहत नहीं मिलेगी। अब उनके सामने केवल एक ही न्यायिक विकल्प बचा है- दया याचिका, और मुझे नहीं लगता है कि उन्हें इसकी अनुमति मिलेगी। मुझे पूरी उम्मीद है कि दोषियों को 1 फरवरी को फांसी दे दी जाएगी।"