नई दिल्ली। 16 दिसंबर 2012 को हुई दिल्ली गैंगरेप निर्भया मामले पर आज सुप्रीम कोर्ट अपना फैसला सुनाने जा रहा है। लेकिन सुप्रीम फैसले से पहले निर्भया के पिता ने अपनी इच्छा जाहिर की है। निर्भया के पिता चारों दोषियों को फांसी मिलते देखना चाहते हैं। हालांकि इस मामले पर 2 बजे सुप्रीम कोर्ट अपना फैसला सुनाएगा, लेकिन पिता की इच्छा ने एक बार इस मामले में फांसी की सजा को हवा दे दी है। अब देशभर को निर्भया मामले में सुप्रीम फैसले का इंतजार है।