27 दिसंबर 2025,

शनिवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

गुजरात: मासूम से रेप के बाद निशाने पर उत्तर भारतीय, बिहार के डिप्टी CM सुशील मोदी ने बोला अल्पेश ठाकोर पर हमला

बिहार, उत्तर प्रदेश समेत उत्तर भारतीय को निशाना बनाया जा रहा है।

2 min read
Google source verification
Rape

गुजरात: मासूम से रेप के बाद निशाने पर उत्तर भारतीय, बिहार के डिप्टी CM सुशील मोदी ने बोला अल्पेश ठाकोर पर हमला

गांधीनगर। साबरकंठा जिले के हिम्मतनगर में 14 माह की मासूम के साथ हुई रेप की घटना के बाद हिंसा भड़कने की खबर है। गैर गुजरातियों के खिलाफ लोगों का गुस्सा फूटा है। बिहार, उत्तर प्रदेश समेत उत्तर भारतीय को निशाना बनाया जा रहा है। साथ ही राज्य छोड़ने की भी धमकी दी गई है। कई जगह तोड़-फोड़ की गई। पुलिस ने इस मामले में 150 से ज्यादा लोगों को गिरफ्तार किया है।

गुजरातः अब RSS से जु़ड़े किसान संगठन की धमकी, सरकार ने जल्द नहीं मानी मांगे तो करेंगे हड़ताल

उत्तर भारतीयों के खिलाफ भड़की हिंसा
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, गुजरात के साबरकांठा स्थित एक कंपनी में मासूम बच्ची से कथित तौर पर रेप की घटना के बाद विरोध में प्रदर्शन हुए। ठाकोर सेना भी प्रदर्शन कर रही है। अहमदाबाद में गुरुवार को शुरू हुए विरोध प्रदर्शन ने हिंसक रूप ले लिया। इस दौरान प्रदर्शनकारियों का गुस्सा बिहारियों और उत्तर प्रदेश के लोगों पर फूट पड़ा। बता दें कि मासूम से दुष्कर्म की घटना वाले दिन आरोपित रविंद्र साहू नाम के मजदूर को गिरफ्तार किया। वह बिहार का रहने वाला बताया जा रहा है। यही वजह है कि स्थानीय लोगों के निशाने पर उत्तर भारतीय आ गए। गैर गुजरातियों पर हमले के बाद से राज्य के विभिन्न जिलों में अब तक 18 प्राथमिकियां दर्ज की गई हैं। पुलिस महानिदेशक शिवानंद झा ने जानकारी दी है कि इस तरह के हमले पिछले एक हफ्ते में गांधीनगर, मेहसाना, साबरकांठा, पाटन और अहमदाबाद जिलों में हुए हैं और इन घटनाओं के संबंध में 170 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। साथ ही उन्होंने बताया कि सोशल मीडिया पर गैर गुजरातियों, खासकर बिहार एवं उत्तर प्रदेश के लोगों के खिलाफ नफरत भरे संदेश फैलाए जाने के बाद ये हमले हुए।

अल्पेश ठाकोर पर लगे आरोप
उत्तर भारतीय के निशाने बनाए जाने के बाद ये भी खबरें है कि बिहारियों में दहशत का माहौल है, वे पलायन कर रहे हैं। बिहार के उप मुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने इस बाबत गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रूपाणी से बात की। साथ ही अल्पेश ठाकोर पर सुशील कुमार मोदी ने हमला बोला। उन्होंने ट्वीट करते हुए बताया कि हिंसा के पीछे कांग्रेस नेता अल्पेश ठाकोर के ठाकोर सेना का हाथ है। उल्लेखनीय है कि अल्पेश ठाकोर कांग्रेस के बिहार प्रभारी सचिव भी हैं, यही नहीं कांग्रेस ने बिहार का प्रभारी भी गुजरात के शक्ति सिंह गोहिल को बनाया है। वहीं गैर गुजरातियों पर हमले के लिए उकसाने का आरोप ठाकोर सेना के अध्यक्ष अल्पेश ठाकोर पर लगा है। अल्पेश ठाकोर ने आरोपों को खारिज कर दिया है। साथ ही कहा हमारा नाम सिर्फ बदनाम करने के लिए लिया जा रहा है। वहीं उन्होंने लोगों की गिरफ्तारी के बाद प्रशासन को चेतावनी दी है कि 72 घंटे के अंदर उनके समुदाय के निर्दोष लोगों पर लगाए केस वापस लिए जाएं।