5 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Surguja Land Fraud: 10 लाख में जमीन का सौदा कर महिला से करा ली अधिक जमीन की रजिस्ट्री, रुपए भी नहीं दिए, 2 गिरफ्तार

Land Fraud: आरोपियों में एक ने महिला के मंदबुद्धि रिश्तेदार व बेटे के नाम की जमीन भी अपनी पत्नी के नाम करा ली, दोनों आरोपियों को भेजा गया जेल
2 min read
Google source verification
Land Fraud in Surguja

Surguja Land Fraud, जमीन धोखाधड़ी के आरोपी (Photo- Patrika)

अंबिकापुर। 10 लाख रुपए में जमीन खरीदने का झांसा देकर सरगुजा जिले की एक महिला से छलपूर्वक अन्य कीमती जमीन की रजिस्ट्री करा ली गई। इसके अलावा उसे बिक्री की रकम भी नहीं दी गई। जमीन बिचौलियों द्वारा ठगी की शिकार (Land fraud in Ambikapur) हो चुकी महिला ने मामले की रिपोर्ट अगस्त 2026 में रघुनाथपुर चौकी में दर्ज कराई थी। सरगुजा एसएसपी के निर्देश पर पुलिस मामले की जांच कर रही थी। इसी बीच पुलिस ने 2 आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल दाखिल कर दिया है।

सरगुजा जिले के रघुनाथपुर चौकी क्षेत्र अंतर्गत ग्राम उचडीह निवासी मंगली बाई अपनी जमीन बेचना चाहती थीं। खसरा नंबर 29/2 और 61/2 की जमीन का क्षेत्रफल क्रमश: 0.284 और 0.081 हेक्टेयर है। इसी दौरान आरोपी (Land forgery accused) रंजय कुमार जायसवाल ने छेरतु यादव के माध्यम से उनसे संपर्क किया।

जमीन का सौदा 10 लाख रुपए में तय हुआ। 29 जुलाई 2026 को संजय द्वारा मंगली बाई और उसके बेटे को अंबिकापुर रजिस्ट्री कार्यालय ले जाया गया। वहां उन्हें जमीन की रजिस्ट्री (Land Registry) कराने की बात कहकर दस्तावेजों पर हस्ताक्षर करा लिया। इसके बाद घर पहुंचकर रकम देने का भरोसा दिलाया।

षड्यंत्र कर धोखाधड़ी की पुष्टि

बाद में पता चला कि तय जमीन के बजाय महिला की मंदबुद्धि रिश्तेदार और उसके बेटे के नाम दर्ज अन्य कीमती जमीनों की रजिस्ट्री भी संजय ने अपनी पत्नी के नाम करा ली है। इसके अलावा बिक्री की रकम भी नहीं दी। पीडि़ता ने मामले की रिपोर्ट रघुनाथपुर चौकी में दर्ज कराई थी।

विवेचना के दौरान रंजय कुमार जायसवाल और अमरसाय मानिकपुरी पर गंगापुर निवासी धनेश्वरी पनिका के साथ भी इसी तरह षड्यंत्र कर धोखाधड़ी करने की पुष्टि हुई। मामले में पुलिस आरोपियों के खिलाफ धारा 318(4), 61(2) में अपराध दर्ज कर आरोपी की तलाश कर रही थी।

Land fraud accused arrested: ये दो आरोपी गिरफ्तार

पुलिस (Surguja police) ने मामले में रघुनाथपुर चौकी क्षेत्र के ग्राम बटवाही निवासी आरोपी रंजय कुमार जायसवाल (42) और ग्राम गंगापुर के धनौलीपारा निवासी अमरसाय मानिकपुरी (30) को गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से प्रकरण से संबंधित मूल जमीन रजिस्ट्रेशन दस्तावेज जब्त किए हैं। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई कर सोमवार को जेल दाखिल कर दिया है।

बड़ी खबरें

View All

अंबिकापुर

छत्तीसगढ़

ट्रेंडिंग