29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Odisha : मलकानगिरी में बारूदी सुरंग विस्फोट, BSF का 1 जवान घायल

यह मामला मथिली थाना के गुगापदर गांव की है। बीएसएफ के घायल जवान को अस्पताल में भर्ती कराया गया।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Dhirendra Kumar Mishra

•

Updated: 21 Feb 2021, 9:42 PM IST

bsf jawqan

डॉक्टरों ने घायल जवान की हालत खतरे से बाहर बताया है।

नई दिल्ली। ओडिशा के मलकानगिरी जिले में एक विस्फोट की सूचना है। जानकारी के मुताबिक बारूदी सुरंग में विस्फोट तलाशी अभियान के दौरान हुई। दरअसल, सीमा सुरक्षा बल का एक जवान बारूदी सुरंग विस्फोट में गंभीर रूप से घायल हो गया। यह घटना मलकानगिरी जिले के मथिली थाना अंतर्गत गुगापदर गांव में हुई है।

इस घटना के बारे में मलकानगिरी के एसपी ऋषिकेश डी खिलेरी ने कहा है कि विस्फोट की इस घटना में धर्मेद्र साहू नाम का एक जवान घायल हो गया। घायल जवान को इलाज के लिए रायपुर के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि बीएसएफ जवान की हालत स्थिर है। डॉक्टरों उन्हें खतरे से बाहर बताया है।

सर्च ऑपरेशन जारी

मलकानगिरी के एसपी ऋषिकेश डी खिलेरी ने बताया कि विस्फोट तब हुआ जब बीएसएफ की एक टीम इलाके में सर्च ऑपरेशन चलाकर लौट रही थी। सीमा सुरक्षा बल की ओर से क्षेत्र में तलाशी अभियान अभी जारी है ।