8 अगस्त 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कुपवाड़ा के मच्छल सेक्टर में PAK फायरिंग में एक नागरिक की मौत, दो जवानों सहित 7 घायल

कुपवाड़ा में पाकिस्तान की ओर से ताबड़तोड़ फायरिंग पाकिस्तानी हमले में एक नागरिक की मौत
less than 1 minute read
Google source verification
file photo

नई दिल्ली। बड़ी खबर जम्मू-कश्मीर से आ रही है। यूरोपीय संघ के प्रतिनिधियों के दौरे के बीच फाकिस्तान ने एक बार फिर सीजफायर का उल्लंघन करते हुए कुपवाड़ा में ताबड़तोड़ फायरिंग की है। इस हमले में एक नागरिक की मौत हो गई है। जबकि, दो जवानों समेत सात लोग घायल हो गए हैं।

जानकारी के मुताबिक, कुपवाड़ के मच्छल सेक्टर में आज तड़के एक बार फिर पाकिस्तानी सैनिकों ने भारतीय नागरिक और सैन्य ठिकानों पर गोलाबारी शुरू कर दी। इस हादसे में कई लोगों को गोली लगी है। जबकि, तीन मकान क्षतिग्रस्त हो गए हैं। इन सभी को पाकिस्तानी गोलाबारी के बीच ही सेना और पुलिस के जवानों ने स्थानीय लोगों की मदद से निकटवर्ती अस्पताल पहुंचाया, जहां एक ग्रामीण को डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। जबकि, सात लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। घायल में दो जवान भी शामिल हैं।

रक्षा मंत्रालय के प्रवक्ता ने मच्छल सेक्टर में पाकिस्तानी सेना द्वारा जंगबंदी के उल्लंघन की पुष्टि करते हुए बताया कि पाकिस्तानी सैनिकों ने नागिक व सैन्यठिकानों पर गोलाबारी की है। अग्रिम नागरिक बस्तियोंमें कुछ नुक्सान हुआ है। एक नागरिक की मौत हुई है। भारतीय जवानों ने भी जवाबी प्रहार करते हुए पाकस्तानी सेना के ठिकानों व उसकी निगरानी में चलने वाले आतंकी लांचिंग पैड को निशाना बनाया है। जवाबी कार्रवाई में पाकिस्तानी सेना को भारी नुक्सान हुआ है। फिलहाल, ज्यादा जानकारी का अभी अंतजार है।

बड़ी खबरें

View All

क्राइम

ट्रेंडिंग