जानकारी के मुताबिक, पाकिस्तान की ओर से कठुआ ( Kathua ), पुंछ ( Poonch ), बारामुला ( Baramulla ) के इलाकों में भारी गोलीबारी की गई। जिसका भारतीय सेना ने मुंहतोड़ जवाब दिया है। बताया जा रहा है कि कठुआ हीरानगर सेक्टर ( Heera Nagar sector ), पुंछ के शाहपुर किरनी सेक्टर और बारामुला के उड़ी सेक्टर (Uri Sector ) में पाकिस्तान की ओर भारी गोलीबारी की गई। जवाबी कार्रवाई में भारतीय सेना ने पाकिस्तान के तीन से चार चौकियों को तबाह कर दिया है।