जानकारी के मुताबिक, शुक्रवार सुबह से ही पाकिस्तानी सेना ने कई इलाकों में सीजफायर का उल्लंघन किया। पाकिस्तान की ओर से भारी गोलीबारी में एक भारतीय जवान शहीद हो गया है। बताया जा रहा है कि जम्मू कश्मीर के केजी सेक्टर में पाकिस्तान द्वारा किए गए संघर्ष विराम उल्लंघन में सेना का एक जवान शहीद हो गया है। वहीं, मेंढर और और पुंछ सेक्टर में भी पाकिस्तान ने सीजफायर का उल्लंघन किया है। भारी गोलीबारी में यहां एक नागिरक को गोली लगी है, जिसे पास के हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। फिलहाल, पूरे इलाके में सर्च ऑपरेशन जारी है।