
बिहार: प्रिंसिपल और टीचर बच्ची से करते रहे नौ महीने तक रेप, सदमे में गर्भवती हुई नाबालिग की मां
पटना। शिक्षक समाज में उच्च आदर्श स्थापित करने वाला व्यक्तित्व होता है। किसी भी देश या समाज के निर्माण में शिक्षक अहम भूमिका निभाता है। छात्र और शिक्षक का रिश्ता भी पवित्र कहा जाता है, लेकिन बिहार की राजधानी पटना में शिक्षकों ने इस रिश्ते को तार-तार कर दिया। स्कूल के प्रिंसिपल पर पांचवीं की छात्रा के साथ रेप का आरोप लगा है। इतना ही नहीं बच्ची गर्भवती भी हो गई। इतना ही नहीं बच्ची गर्भवती भी हो गई। आरोपियों गुरुवार को कोर्ट में पेश किया गया। उन्हें अदलात ने जेल भेज दिया।
नौ महीने तक किया दुष्कर्म
खबरों के मुताबिक, न्यू सेंट्रल में प्रिंसिपल राज सिंघानिया उर्फ अरविंद कुमार और सहयोगी टीचर अभिषेक ने 12 साल की बच्ची के साथ हैवानियत की सारी हदें पार कर दीं। करीब नौ महीने पहले प्रिसिंपल ने नाबालिग के साथ रेप किया। इस घिनौनी हरकत की जानकारी जब टीचर अभिषेक को मिली तो उसने भी फायदा उठाते हुए बच्ची के साथ दरिंदगी की। मासूम के साथ दुष्कर्म किया।
गर्भवती हुई नाबालिग
लगातार रेप का शिकार हुई बच्ची जब गर्भवती हो गई तो उसे उल्टियां आने लगीं परिवार जब उसे डॉक्टर के यहां लेकर गए तो पता चला कि बच्ची गर्भवती है। ये सुनकर परिजनों के पैर के नीचे से जमीन ही खिसक गई।पीड़िता की मां तो सदमे में है। परिजनों ने बच्ची के साथ हुए रेप का मामला फुलवारीशरीफ थाने में दर्ज कराया। थाने के इंस्पेक्टर कैसर आलम ने जानकारी दी कि दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। स्कूल के खिलाफ भी सख्त कदम उठाए जाएंगे। उधर बताया जा रहा है कि बच्ची की तबीयत बिगड़ गई है। खबर है कि पीड़ित लड़की का मेडिकल टेस्ट भी कराया जाएगा। बता दें कि छोटी-छोटी बच्चियों से लगातार दुष्कर्म की घटनाएं सामने आ रही हैं। रेप की घटना को अंजाम देने वाले दरिेंदे सोचते भी नहीं है कि ऐसी घटना के बाद समाज में क्या संदेश जाता है। क्या गुजरती होगी पीड़ितों पर? पीड़ितों के परिजनों को कैसा लगता होगा? सोचने भर से आह निकल जाती है।
Updated on:
20 Sept 2018 12:20 pm
Published on:
20 Sept 2018 11:30 am
