दिल्ली पुलिस के अनुसार नारकोटिक्स सेल को अपने मुखबिर से इस ड्रग्स की खबर मिली थी। इसके बाद नारकोटिक्स स्क्वॉड के सब इंस्पेक्टर संदीप, एएसआई करण सिंह, हेडकॉन्स्टेबल विजय कुमार, हेड कॉन्स्टेबल विजय सिंह और हेड कॉन्स्टेबल लेखराज ने इंदरपुरी के टोपापुर पहुंचकर वहां ड्रग्स पेडलर को पकड़ने के लिए जाल बिछाया। इसी के बाद भोजपुरी सिंगर विनय शर्मा को गिरफ्तार किया गया।