29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

एनएसजी को फोन कर दी थी पीएम मोदी पर रासायनिक हमले की चेतावनी, पुलिस ने धरा

मुंबई से एक 22 वर्षीय युवक को गिरफ्तार किया गया है, जिसने एनएसजी को फोन कर पीएम मोदी पर रासायनिक हमले की चेतावनी दी थी।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नोएडा

•

image

Amit Kumar Bajpai

•

Updated: 30 Jul 2018, 12:56 PM IST

up news

LIVE PM MODI AZAMGARH RALLY LIVE दलित और पिछड़ों का वोट लेकर विपक्ष ने भरी अपनी तिजोरियां

मुंबई। महाराष्ट्र पुलिस ने एक 22 वर्षीय युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक इस 22 वर्षीय युवक ने नेशनल सिक्योरिटी गार्ड (एनएसजी) के नियंत्रण कक्ष में फोन करके प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर रासायनिक हमले की चेतावनी दी थी।

पुलिस के मुताबिक पकड़े गए युवक का नाम काशीनाथ मंडल है। काशीनाथ बतौर सिक्योरिटी गार्ड काम करता है और इसे 27 जुलाई को पुलिस ने मध्य मुंबई के डीबी मार्ग से गिरफ्तार किया। पुलिस ने बताया कि काशीनाथ से नई दिल्ली से एनएसजी कंट्रोल रूम का नंबर हासिल किया था। इसके बाद उसने शुक्रवार को कंट्रोल रूम में फोन मिलाया और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर रासायनिक हमले की चेतावनी दी।

इसके बाद एनएसजी ने फोन करने वाले के नंबर को ट्रेस किया तो पता चला कि यह मुंबई का था। एनएसजी अधिकारियों ने तुरंत इशकी जानकारी मुंबई पुलिस को दी। इसके बाद पुलिस ने नंबर को ट्रेस किया और पता चला कि यह नंबर झारखंड निवासी काशीनाथ मंडल का है। फिलहाल मंडल वाल्केश्वर क्षेत्र स्थित एक झुग्गी में रह रहा था और पुलिस ने उसे मुंबई सेंट्रल रेलवे स्टेशन से गिरफ्तार किया। इस दौरान वो सूरत जाने वाली एक ट्रेन में बैठने जा रहा था।

पूछताछ में मंडल ने पुलिस को बताया कि हाल ही में उसके एक दोस्त की मौत झारखंड में हुए नक्सली हमले में हो गई थी और इस मामले में वो प्रधानमंत्री मोदी से मिलना चाहता था। गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने उसे मजिस्ट्रेट के सामने पेश किया जहां से उसे सोमवार तक के लिए पुलिस हिरासत में भेज दिया गया था।