इस घटना के बाद से पूरे इलाके में सनसनी मच गई। इसके बाद भिंदर के परिजन ने थाने में घटना की शिकायत की। शिकायत के बाद पुलिस ने भूपिंदर सिंह, सिकंदर सिंह और निरंजन सिंह के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। वहीं, मामले की गंभीरता को देखते हुए घटना की छानबीन शुरू कर दी गई है। पुलसि का कहना है कि जल्द ही दोषियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। इधर, घटना के बाद आरोपी पुलिसकर्मी और उसके परिजन फरार हैं।