पटना। प्रतिबंधित आतंकी संगठन जमात-उल-मुजाहिद्दीन बांग्लादेश (JMB) के गिरफ्तार आतंकी एजाज अहमद की निशानदेही पर बिहार पुलिस ने गया में विस्फोटक बनाने का सामान बरामद किया है। बिहार एटीएस और गया पुलिस ने शुक्रवार को मानपुर इलाके में छापेमारी कर टाइमर, जिलेटिन वायर, बारूद समेत कई विस्फोटक निर्माण के लिए इस्तेमाल किए जाने वाले सामान बरामद किए हैं।