10 जुलाई 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

विधायक अनंत सिंह को गिरफ्तार करने पहुंची पुलिस, चकमा देकर हुए फरार

MLA Anant Singh पुलिस को चकमा देकर फरार शनिवार देर रात गिरफ्तार करने घर पहुंची थी पुलिस पीछे के दरवाजे से भागा बाहुबली विधायक अनंत सिंह
2 min read
Google source verification
anant

नई दिल्ली। बिहार के दबंग विधायक अनंत सिंह को गिरफ्तार करने के लिए पटना पुलिस शनिवार देर रात उनके सरकारी आवास पहुंची। हालांकि अनंत सिंह को पुलिस के पहुंचने की भनक पहले ही लग गई थी लिहाजा पुलिस के आने से पहले ही बाहुबली विधायक घर के पिछले दरवाजे से फरार हो गए। अनंत के घर पहुंची पुलिस ने वहां से छोटन को गिरफ्तार कर लिया।

बताया जा रहा है कि पुलिस ने जिस छोटन को गिरफ्तार किया है वो अनंत सिंह का करीबी है। दरअसल छोटन भी बाढ़ के 295/90 के मामले में फरार चल रहा था। छोटन पर 22 हत्या के मामले भी चल रहे हैं।

बाहुबली विधायक अनंत सिंह को गिरफ्तार करने के लिए शनिवार देर रात पुलिस वहां पहुंची, लेकिन अनंत सिंह पुलिस को चकमा देकर फरार होने में कामयाब रहा।

जैसे ही पुलिस अनंत सिंह के घर पहुंची तो दरवाजा बंद मिला। पुलिस को घर में दाखिल होने के लिए करीब 30 मिनट तक इंतजार करना पड़ा।

आपको बता दें कि अनंत सिंह के घर से AK-47 राइफल मिली थी।

दरअसल निर्दलीय विधायक अनंत सिंह के घर छापेमारी करके पुलिस ने एक एके-47बरामद की थी।

इसके अलावा विधायक के घर से दो बम भी बरामद किए गए थे। दरअसल बाहुबली विधायक के ऊपर दर्जनों हत्या और हत्या के प्रयास के केस पहले से चल रहे हैं।

पिछले दिनों अनंत सिंह का एक ऑडियो क्लिप वायरल हुआ था, जहां वह अपने सहयोगी के साथ मिलकर अपने विरोधी की हत्या की साजिश रचते सुनाई दिया था।