30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सोशल मीडिया पर ‘न्यूड पार्टी’ का पोस्टर वायरल, पुलिस ने जांच शुरू की

'न्यूड पार्टी' का सोशल मीडिया पर किया जा रहा प्रचार पार्टी के बारे में दो पोस्टर सोशल मीडिया पर वायरल सीएम कार्यालय ने क्राइम ब्रांच को जांच के आदेश दिए
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Navyavesh Navrahi

•

Updated: 25 Sep 2019, 7:08 PM IST

goa_police.jpg

गोवा से अनोखा मामला सामने आया है। वहां एक न्यूड पार्टी की खबर सामने आ रही है। जानकारी के अनुसार- सोशल मीडिया पर दो पोस्टर वायरल हो रहे हैं, जिसमें 'न्यूड पार्टी' का प्रचार प्रसार किया जा रहा है।

पोस्टर के अनुसार- उत्तरी गोवा के मोरजिम समुद्र तट के पास 'असीमित सेक्स' का वादा किया जा रहा है। यह भी कहा जा रहा कि विदेशी और भारतीय महिलाएं इस पार्टी में शामिल होंगी। पोस्टर को लेकर प्रशासन में हड़कंप मचा हुआ है। अब पुलिस ने इस मामले की जांच शुरू कर दी है।

पुलिस सूत्रों के अनुसार, मुख्यमंत्री कार्यालय ने सोमवार को गोवा पुलिस की क्राइम ब्रांच को सोशल मीडिया में वायरल हो रहे पोस्टरों की जांच के आदेश दिए हैं।

नाम नहीं बताने की शर्त पर क्राइम ब्रांच के एक अधिकारी ने कहा कि- अभी तक कोई प्राथमिकी दर्ज नहीं की गई है, पर हम मामले की जांच कर रहे हैं। पोस्टर पर कोई तिथि अंकित नहीं है। उसमें केवल एक संपर्क नंबर है। हम उस व्यक्ति को ट्रैक करने का प्रयास किया जा रहा है, जिसका फोन नंबर दिया गया है।

हालांकि ये भी कहा जा रहा है कि हो सकता है किसी ने मजाक में ये पोस्टर सोशल मीडिया पर अपलोड किया हो। किंतु अधिकारी यह बात मानने को तैयार नहीं हैं। पुलिस के अनुसार- जांच करने के बाद ही इसके बारे में कुछ कहा जा सकता है। अभी कुछ कहना जल्दबाजी होगी।

पोस्टरों पर जो फोन नंबर दिया गया है, उस पर कॉल करने पर फोन स्विच ऑफ बता रहा है।