नई दिल्ली. पति और बच्चों के साथ रेलवे स्टेशन पर ट्रेन का इंतजार कर रही गर्भवती महिला के साथ उसके परिजनों के सामने ही दरिंदगी की हदें पार की गई. इंसानियत को शर्मसार करने वाली यह घटना आंध्रप्रदेश से सामने आई है. बताया जा रहा है कि पति और बच्चों के साथ एक महिला रेलवे स्टेशन पर दूसरी ट्रेन का इंतजार कर रही थी. यह परिवार स्टेशन पर बेंच पर सो रहा था. देर रात करीब एक बजे के बाद शराब के नशे में धुत तीन दरिंदें वहां पहुंचे और महिला को अगवा करने की कोशिश की. पति के विरोध करने पर दरिंदों ने मारपीट कर पति को बुरी तरह से जख्मी कर दिया और महिला को वहीं स्टेशन के पास एक झाड़ी में ले जाकर गैंगरेप की घटना को अंजाम दिया.