3 जून 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

दर्जनभर छात्राएं अचानक पहुंच गई एसपी के पास, फिर पीटीआई टीचर के बारे में किया चौंकाने वाला खुलासा

छात्राओं ने पीटीआई टीचर के बारे में कही ऐसी बात कि सुनकर आप हैरत में पड़ जाएंगे।

2 min read
Google source verification
students

दर्जनभर छात्राएं अचानक पहुंच गई एसपी के पास, फिर पीटीआई टीचर के बारे में किया चौंकाने वाला खुलासा

नई दिल्ली। हरियाणा में एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसने सनसनी मचा दी है। बताया जा रहा है कि करीब एक दर्जन स्कूली छात्राएं अचानक एसपी के पास पहुंच गई और अपने पीटीआई टीचर के बारे में काफी चौंकाने वाला खुलासा किया। छात्राओं ने बताया कि पीटीआई टीचर उनके साथ अश्लील हरकत करता है। इतना ही नहीं जब वे उसका विरोध करती है तो ऐसी-ऐसी वो बातें करता है, जिसका वो जिक्र नहीं कर सकते।

यह है पूरा मामला...

घटना हरियाणा के यमुनानगर का है। बताया जा रहा है कि मधु चौक स्थित डीएवी सीनियर सेकेंडरी स्कूल की छात्राएं अपने परिजन के साथ सचिवालय पहुंची और डीएसपी के जरिए एसपी के नाम अपनी शिकायत सौंपी है। छात्राओं ने डीएसपी से कहा कि उनका पीटीआइ अध्यापक उनके साथा छेड़छाड़, अश्लील हरकत करता है और गालियां भी देता है। छात्राओं ने आरोप लगाया कि पीटीआइ उन्हें तंग करता है। जब वे विरोध करती हैं तो उन्हें ऐसी बातें कहता है कि वो किसी को बता भी नहीं सकतीं। छात्राओं का कहना था कि पीटीआइ विरेंद्र सिंह जब फिजिकल एजुकेशन की कक्षा लेने आता है तो बहुत ही अभद्र व्यवहार करता है। पिछले 15 दिन से छेड़छाड़ करता है और गंदी बातें बोलता है। काफी बातें तो ऐसी हैं जिन्हें वो किसी को बता भी नहीं सकती।

पीटीआई टीचर ने आरोप को बताया निराधार

शिकायत मिलने के बाद जिला बाल संरक्षण अधिकारी ऋचा बुद्धिराजा ने उनकी काउंसलिंग की। जिसके बाद मामले को चाइल्ड वेलफेयर कमेटी के पास ट्रांसफर कर दिया गया। उधर, स्कूल प्रिंसिपल सुरेंद्र गुलाटी का कहना है कि पीटीआइ विरेंद्र सिंह को स्कूल से निकाल दिया गया है। वहीं, पीटीआई विरेंद्र का कहना है कि सभी आरोप निराधार है। वह बेकसूर हैं। किसी भी जांच के लिए तैयार है। उन्होंने कुछ भी गलत नहीं किया। फिलहाल, पूरे मामले की छानबीन की जा रही है। अधिकारियों का कहना है कि जांच के बाद इस मामले में जो भी दोषी पाया जाएगा उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।