
भक्त ने कम चढ़ावा दिया तो भड़के पुजारी,मारपीट कर लूट ली सोने की चेन
नई दिल्ली। ओडिशा के पुरी में जगन्नाथ मंदिर में एक भक्त से मारपीट का सनसनीखेज मामला सामने आया है। मंदिर के कर्मचारियों ने रविवार को एक भक्त की पिटाई कर उसकी सोने की चेन छीन ली। पुलिस ने बताया कि घटना उस वक्त हुई जब भक्त ने प्रार्थना के लिए भारी चढ़ावा चढ़ाने से इनकार कर दिया।
दर्शन के नामपर भारी वसूली
महाराष्ट्र के ठाणे के निवासी चेतन जी.अमोलकर ने सिंहद्वार में पुलिस से शिकायत दर्ज कराई है,जिसमें उन्होंने मंदिर परिसर में सेवकों द्वारा मारपीट करने का आरोप लगाया गया है। शिकायत में कहा गया कि पंडितों को उनकी सेवा के लिए वेतन मिल रहा है लेकिन वह देवताओं के दर्शन के नाम पर भक्तों से भारी भरकम राशि मांगते हैं। पुलिस अधिकारी गोकुल रंजन दास ने कहा कि मामला दर्ज कर लिया गया है।
अधिक चढ़ावा नहीं देने पर दुर्व्यवहार
अपने परिवार के साथ मंदिर पहुंचे चेतन ने कहा कि यह एक भक्त की श्रद्धा है कि वह कितना चढ़ावा देना चाहता है। लेकिन,वे हमें अधिक से अधिक देने के लिए मजबूर करते हैं। जब हम उनके द्वारा मांगे गए पैसों को देने से इनकार करते हैं,तो हमें ऐसी परिस्थितियों का सामना करना पड़ता है।
Published on:
21 May 2018, 3:27 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.