
पीड़िता वेंटिलेटर पर है और बयान देने की स्थिति में नहीं है।
नई दिल्ली। दिल्ली एनसीआर में स्थित गुरुग्राम ( Gurugram ) के एक निजी अस्पताल में भर्ती एक महिला से रेप का सनसनीखेज मामला सामने आया है। इसकी शिकायत मिलने पर सुशांत लोक थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। फिलहाल, पीड़िता वेंटिलेटर पर है और बयान देने की स्थिति में नहीं है।
होश में आने के बाद पीड़िता ने बताई ये बात
इस घटना के बारे में एसीपी गुरुग्राम उषा कुंडू ने बताया है कि रेप की जानकारी मिलने के बाद सुशांत लोक पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज किया गया है। इस मामले की जांच जारी है। पीड़िता इस समय बयान देने की स्थिति में नहीं है। थाना पुलिस सीसीटीवी फुटेज के जरिए आरोपियों तक पहुंचने में जुटी है।
बता दें कि गुरुग्राम के सेक्टर 44 स्थित फोर्टिस अस्पताल में टीबी की बीमारी से पीड़ित एक 21 वर्षीय युवती को भर्ती कराया गया था। युवती की हालत नाजुक होने की वजह से उसे आईसीयू में रखा गया था। वह वेंटिलेटर पर अर्धचेतन अवस्था में थी तभी उसके साथ रेप किया गया। इस बात का खुलासा मंगलवार को होश में आने पर युवती ने अपने पिता को लिखकर बताई। पुलिस ने बताया कि परिवार को लगता है कि यह घटना 21 से 27 अक्टूबर के बीच हुई है।
Updated on:
29 Oct 2020 10:19 pm
Published on:
29 Oct 2020 09:56 pm
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
