10 अप्रैल 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

फिर चर्चा में आया दाती महाराज, पीड़िता ने की सीबीआई जांच की मांग

एक बार फिर दाती महाराज की मुश्किलें बढ़ सकती है।

2 min read
Google source verification
 Daati Maharaj,

फिर चर्चा में आया दाती महाराज, पीड़िता ने की सीबीआई जांच की मांग

नई दिल्ली। रेप के आरोप में फंसे शनिधाम के संस्थापक दाती महाराज की मुश्किलें एक बार फिर बढ़ सकती है। दुष्कर्म मामले में अब पीड़िता ने सीबीआई जांच की मांग की है। इस बाबत पीड़िता ने दिल्ली हाई कोर्ट में याचिका भी दायर कर दी है।

सीबीआई जांच की मांग

गौरतलब है कि फिलहाल, दाती महाराज केस की जांच दिल्ली पुलिस कर रही है। लेकिन, न्याय की आस में बैठी रेप पीड़िता ने इस मामले की जांच सीबीआई से कराने की मांग की है। आपको बता दें कि इससे पहले सिटीजन फोरम फॉर सिविल राइट्स ने याचिका दायर कर 25 वर्षीय युवती से दुष्कर्म के मामले में पुलिस की जांच पर सवाल उठाते हुए सीबीआइ से जांच कराने की मांग की गई थी। याचिका आरोप लगाया गया था कि दाती महाराज की गिरफ्तारी न होने से गवाहों को प्रभावित किया जा सकता है और सबूत नष्ट किए जा सकते हैं। इस मामले में दाती महाराज के खिलाफ 9 जून को शिकायत दी गई थी और 11 जून को रिपोर्ट दर्ज हुई थी। लेकिन, दिल्ली हाईकोर्ट ने 11 जुलाई को मामले पर सुनावाई करते हुए इस याचिका को खारिज कर दिया था। बता दें कि जस्टिस मुक्ता गुप्ता की पीठ ने कहा था कि याचिकाकर्ता गैर सरकारी संस्था मामले में पीड़ित नहीं है। इससे एनजीओ का कोई मतलब नहीं है। अगर पीड़ित और आरोपित इस संबंध में याचिका दायर करे तो विचार किया जाएगा। यहां आपको यह भी बता दें कि हाई कोर्ट ने मामले में याचिकाकर्ता को सुझाव दिया था कि वह इस संबंध में पीड़िता के शपथ पत्र के साथ याचिका दायर कर सकता है।


इस याचिका के साथ ही दाती महाराज की मुश्किलें एक बार फिर बढ़ सकती है। विदित हो कि इससे पहले दाती महाराज के कई ठिकानों पर पुलिस ने छापेमारी की थी और लोगों से पूछताछ की थी। जिसमें कई तरह की सच्चाई सामने आई थी। अब देखना यह है कि क्या हाईकोर्ट इस याचिका को मंजूरी देती है या फिर खारिज करती है।