16 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

फरीदाबाद: बादशाह खान अस्पताल में सोती हुई बच्ची से दुष्कर्म, CCTV में कैद हुई आरोपी की तस्वीरें

आरोपी बादशाह खान अस्पताल में अपने दोस्त से मिलने आया था, दोस्त नहीं मिला था बच्ची को देख उसकी नीयत खराब हो गई।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Saif Ur Rehman

•

Updated: 12 Jul 2018, 1:05 PM IST

rape

फरीदाबाद: बादशाह खान अस्पताल में सोती हुई बच्ची से दुष्कर्म, CCTV में कैद हुई आरोपी की तस्वीरें

फरीदाबाद। छोटी-छोटी बच्चियों से दुष्कर्म की खबरें लगातार आ रही हैं। जो हमारे समाज के घिनौने चेहरे को भी बेनकाम करती रहती हैं। अब ऐसी ही खबर हरियाणा के फरीदाबाद से आई है। जहां पर एक युवक ने नाबालिग को अपनी हवस का शिकार बना दिया।

नाबालिग बनी हवस का शिकार

फरीदाबाद के सबसे बड़े सिविल अस्पताल बादशाह खान में सैंकड़ों मरीज रोज आते हैं। कई महिलाओं की डिलीवरी भी होती है। कुछ दिन पहले एक ही महिला ने बच्ची को जन्म दिया। महिला के साथ एक 12 - 13 साल की छोटी बहन भी थी। खबरों के मुताबिक घटना मंगलवार रात की है जब नाबालिक करीब डेढ़ बजे के आसपास अपनी बहन के पास ही दूसरे बेड पर सो रही थी तभी एक 24 - 25 वर्ष का युवक कमरे में दाखिल हुआ। कमरे में घुस कर बच्ची को अपनी हवस का शिकार बनाने लगा। नाबालिग के साथ दुष्कर्म करने लगा। बच्ची नींद में थी। बेशर्म युवक को बलात्कार करते हुए वहां मौजूद एक मरीज के अटेंडेंट ने देख लिया और शेर मचाना शुरू कर दिया। शोर मचाते ही युवक भागने लगा। लेकिन अस्पताल के सुरक्षाकर्मियों ने आरोपी युवक को दबोच लिया। वहीं दूसरी ओर आरोपी अस्पताल में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। घटनास्थल पर पहुंचकर युवक को पुलिस ने गिरफ्तार।

धारा 377 पर सुप्रीम कोर्ट में आज भी सुनवाई, आ सकता है कोई बड़ा फैसला

नाबालिग को दी गई कुछ नशीली चीज
पीड़िता की बहन के अनुसार, वे और उसकी बहन अलग-अलग बैड पर सोयी हुई थी। शोर से उनकी नींद खुली तो देखा भीड़ जमा है। उसकी बहन के कपड़े खराब थे, लेकिन उसकी बहन फिर भी गहरी नींद में थी। नाबालिग की बहन ने दावा किया कि उसकी बहन कभी ऐसे नहीं सोती थी। उसे लगता है उसकी बहन को कोई नशीली चीज दी गई थी, जिसके बाद आरोपी ने उसके साथ गलत हरकत की। वह चाहती है कि उसकी बहन के साथ रेप करने वाले आरोपी को जिंदगी भर जेल में सड़ने की कड़ी सजा मिलनी चाहिए।

दोस्त से मिलने आया था आरोपी

दुष्कर्म का आरोपी अपने दोस्त से मिलने हॉस्पिटल आया था। पुलिस का कहना है कि एक छोटी बच्ची अपनी बहन के साथ अस्पताल में सो रही थी और आरोपी युवक अस्पताल में अपने दोस्त से मिलने आया था। लेकिन उसका दोस्त उसे नहीं मिला तभी आरोपी ने लड़की को सोते देखा और उसकी नियत खराब हो गई। उसने नाबालिग के साथ गलत हरकत की। आरोपी को गिरफ्तार कर पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है।