7 नवंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अफसोस : पुणे में बेटी पैदा होने पर पिता ने अस्पताल में मचाया हंगामा, पत्नी को दी इस बात की धमकी

बेटी के जन्म लेने पर पिता ने अस्पताल पहुंचकर मचाया हंगामा। PHC कर्मी पर पत्थर से हमला बोलकर उसे घायल कर दिया। Local Police ने मामला दर्ज कर आरोपी पिता को गिरफ्तार किया।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Dhirendra Kumar Mishra

•

Updated: 29 Jun 2020, 4:04 PM IST

New Born Baby

बेटी के जन्म लेने पर पिता ने अस्पताल पहुंचकर मचाया हंगामा।

नई दिल्ली। महाराष्ट्र ( Maharashtra ) के पुणे में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। एक पिता ने बेटी पैदा होने के बाद पहले अस्पताल में जमकर हंगामा ( ruckus in hospital ) मचाया। न्यू बॉर्न बेबी ( Newly Born Baby ) के पिता ने बेटी पैदा करने का आरोप पत्नी पर लगाया। उसने बेटी पैदा करने के लिए अपनी पत्नी को जान से मारने की धमकी ( threatened Wife to kill ) भी दी।

अस्पताल से इस बात की सूचना पर मिलने के बाद मौके पर पहुंची Local Police ने आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया। साथ ही मामला दर्ज कर कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी है।

पुणे के वरिष्ठ निरीक्षक औदुम्बर पाटिल ( Senior Inspector Audumbar Patil ) ने बताया कि आरोपी कृष्ण काले ( Accused Krishna Kale ) की पत्नी ने 25 जून को बारामती कस्बे के दोर्लेवाडी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ( PHC ) में बेटी को जन्म दिया। बेटी पैदा होने की सूचना पाकर उसका पति कृष्ण काले आग बबूला हो गया और अस्पताल पहुंचकर उसने जमकर हंगामा मचाया।

गद्दार चीन के जवानों को अब जवाब देंगे भारत के ‘घातक’ जांबाज

इसके अलावा न्यू बॉर्न बेबी के पिता ने अस्पताल पहुंचते ही बेटी को जन्म देने को लेकर पत्नी से गाली-गलौच शुरू कर दी। पति ने अपनी पत्नी से पूछा - उसने बेटी पैदा क्यों की? इस बात के लिए पत्नी को जान से मारने तक की धमकी दे डाली।

पति के इस हिंसक रुख को देखते हुए पीएचसी ( PHC ) के डॉक्टरों ने और अन्य स्टाफ ने हस्तक्षेप किया। डॉक्टरों ने बताया कि काले शराब की नशे में था और अस्पताल में हंगामा करने लगा। उसने डॉक्टरों और अन्य कर्मियों को भी अभद्र शब्द कहे और अस्पताल से चला गया।

CM Kejriwal : दिल्ली में बनेगा देश का पहला प्लाज्मा बैंक, डॉ. असीम के परिवार को 1 करोड़ देने की घोषणा की

26 जून को वह नशे की हालत में फिर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचा और हंगामा मचाना शुरू कर दिया। अस्पताल के एक कर्मी बालू चव्हाण ने जब उसे रोकने की कोशिश की तो उसने कथित तौर उस पर पत्थर से हमला किया, जिसमें उसका सिर फूट गया। सूचना मिलने पर काले को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। स्थानीय पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।