आपको बता दें कि पुलिस बुधवार को अपूर्वा को गिरफ्तार किया था। अपूर्वा ने पूछताछ के दौरान अपना गुनाह कबूल कर लिया था। उन्होंने पुलिस को बताया कि उस रात उनका झगड़ा हुआ था, जिसके बाद गुस्से में उन्होंने रोहित का गला घोंट दिया था। बता दें कि बीते 15 अप्रैल को रोहित शेखर की दिल्ली स्थित उनके घर में हत्या की गई थी। इस मामले के बारे में पुलिस ने प्रेस कॉन्फ्रेंस करके जो जानकारी दी थी, उसमें कुछ महत्वपूर्ण खुलासे हुए, पुलिस ने बताया-